छत्तीसगढ़

छात्रवृत्ति के लिए आधार से लिंक मोबाईल नंबर का सत्यापन जरूरी।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City bilaspur…
राज्य की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु संचालित ऑनलाईन पोर्टल में जरूरी बदलाव करते हुए आधार से लिंक मोबाईल नंबर की प्रविष्टि को अनिवार्य किया गया है। वर्तमान सत्र 2023-24 से विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए किये गये आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में संचालित सभी शासकीय एव अशासकीय संस्थाओं में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को ये सूचना दी गई है कि वे आधार नम्बर पर रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर आवेदन करते समय पोर्टल पर दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।
रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी पोर्टल पर दर्ज करने के बाद ही विद्यार्थियों का आवेदन लॉक होगा। जिसके बाद विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाईन स्वीकार किये जायेंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button