खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिक

मुख्यमंत्री बघेल ने दिया दिवाली के दिन महिलाओं को बडा तोहफा -सुभद्रा सिंह

भिलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दिवाली के दिन गृहलक्ष्मी योजना की घोषणा करके महिलाओं को बहुत बडा तोहफ ा दिया है। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश की महिलाओं को हर साल 15 हजार रूपये उनके खाते में सीधे पहुंचेगा। इस येाजना केा लेकर महिलाएं अत्यंत प्रसन्न है। मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना की घोषणा होते ही विधायक देवेन्द्र यादव एवं बडी संख्या में महिलाएं भिलाई जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं सेक्टर 10 की वरिष्ठ पार्षद श्रीमती सुभद्रा सिंह के यहां पहुंचे। इस दौरान उपस्थित यहां बडी संख्या में महिलाओं ने पटाखे फ ोडकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया।

इस अवसर पर श्रीमती सुभद्रा सिंह ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील एवं दूरगामी सोच वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ की महतारी व छग की माताओं बहनों के लिए गृहलक्ष्मी योजना की घोषणा की है जिसमें सभी महिलाओं के खाते में प्रतिवर्ष 15 हजार रुपए उनके खाते में सीधे जायेगा। इस गृहलक्ष्मी योजना की घोषणा के कारण आज प्रदेश भर की महिलाओं में भारी खुशी है। इस योजना से छग की माताएं बहनें काफी समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनेंगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल की इस घोषणा से सभी माताओं बहनों का मान सम्मान बढ़ा है। इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ सभी महिलाओं को मिलेगा। दीवाली के इस शुभ पर्व पर सीएम श्री बघेल ने महिलाओं व माताओं बहनों को बड़ा तोहफ ा दिया है। जिससे महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल गए है। इस योजना को घोषणा से महिलाओं ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए नही थक रही है। वहीं श्रीमती सिंह ने भाजपा द्वारा भी महतारी वंदन योजना के तहत 12 हजार रुपए महिलाओं को जो दिये जाने की घोषणा की है वह ढकोसला और चुनावी जुमला और कांग्रेस की कॉपी है। भाजपा ने यहां 15 साल तक सरकार रहते हुए कुछ नही किया वहीं केन्द्र में मोदी सरकार बनने पर कालाधान लाने, सभी लोगों के खाते में 15-15 लाख रूपये डालने एवं प्रतिवर्ष दो करोड लोगों को नौकरी देने सहित अन्य कई धोषणा की थी जो आज तक पूरा नही हुआ। उसी प्रकार भाजपा द्वारा जो महतारी बंदन योजना के माध्यम से हर साल महिलाओं के खाते में 12 हजार रूपये डालने की बात कह रही है, यह भी चुनाव जीतने के लिए इनका चुनावी जुमला है, आज भाजपा छग मे 5 सौ रूपये में गैस सिलेंडर देने, महिलाओं के खाते में हर साल 12 हजार रूपये देने की बात कर रही है, इस प्रकार भाजपा ने जितना भी घोषणा अपने घोषणा पत्र में जारी किये है, वह अपने उन राज्यों में क्यों नही दे रही है जहां इनकी सरकार है, इसी से समझ आता है कि भाजपा वालों की नीयत में खोट है, आम जनता अब इनके इस चुनावी जुमला में नही पडने वाली है, और पूर्ण बहुमत से छग में फि र कांगे्रेस की सरकार बनने जा रही है क्योंकि मुख्यमंत्री के कार्य से सभी वर्ग के लोग खुश है और पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है। श्रीमती सुभद्रा सिंह ने आगे कहा कि आंध्रप्रदेश, तेलंगाना व अन्य कई राज्यो में ये महिलाओं को मिल रहा था, अब छग की महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए भाजपा जैसे कोई  फार्म नही भरवाया जायेगा। जिन प्रदेशों में बीजेपी की सरकार है वहां वे अपने वादे पूरा करने में विफल रहे है। यूपी प्रदेश उसका ताजा उदाहरण है।


उन्होंने आगे कहा कि पूर्व में कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उनमें 80 से 90 प्रतिशत पूरे किए है। छग में पहली बार कोई बहुत ही बढिया मुख्यमंत्री आये है जो महिलाओं सहित सभी वर्ग का ध्यान रखते हुए उनके लिए जनकल्याणकारी योजना लाये है जिसका लाभ समाज के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने जहां बच्चो के लिए आत्मानंद स्कूल खोले है तो महिलाएं जो सिलाई कढाई करती है उनके लिए अलग सेंटर और जो महिलाएं अगरबत्ती बनाने से लेकर सभी प्रकार की खाद्य सामग्री बनाकर आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर है उनके लिए सी मार्टं बनाया, छग में बनने वाले  गोबर के  दिये व अगरबत्ती की डिमांड देश ही नही विदेशों में भी भारी डिमांड है। यहां की महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा सी मार्ट खोलने व किसानों को सबसे अधिक दर पर खान खरीदने व बोनस देने सहित सभी वर्ग के लोगों को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बहुत कुछ दिया है। देश में सबसे अधिक दर पर धान खरीदी व यहां गोबर खरीदी के कारण आज यहां का किसान समृद्ध हो रहे है जिसके कारण अब यहां किसान आत्महत्या नही करते है।

2 सौ यूनिट तक फ्री में बिजली व 2 सौ यूनिट से अधिक  बिजली जलने पर हाफ बिजली बिल का लाभ यहां के लोगों को मिल रहा है। छग में पुन: कांगे्रस की सरकार बनने पर 32 सौ रूपये में धान खरीदी, वही अब सरकारी स्कूलों में मुफ्त में शिक्षा मिलेगी। इसके कारण केरल की तरह छग राज्य भी पूर्ण रूप से शिक्षित होगा। महिलाओं के लिए गृहलक्ष्मी योजना लाने वाले प्रदेश की इस राज्य सरकार को फिर से सरकार बनाने के लिए वे भिलाई के कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव सहित दुर्ग जिले व प्रदेश के सभी जगहों पर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाकर फिर से कांग्रेस सरकार बनाकर छग में खुशहाली लाये।

मुख्यमंत्री का ह्रदय से आभार-परवीन

इस दौरान महिला नेहा परवीन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हम महिलाओं के लिए आज ये जो दिवाली पर बडा तोहफा दिया है, इससे हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री का हम ह्रदय से आभार व्यक्त करते है।

पहला सीएम जो हम महिलाओं का ध्यान रखा-अनिता मालेकर

हम सभी महिलाओं का ध्यान रखते हुए हमारे लिए गृह लक्ष्मी योजना लाने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुत बहुत धन्यवाद। उनके द्वारा आज गृहलक्ष्मी योजना लाने से हमारी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ये छग के पहले सीएम है जिन्होंने हम महिलाओं का ध्यान रखा। मुख्यमंत्री ने बढया महिलाओ का मान-रमशीला हम सभी महिलाएं मुख्यमंत्री का दिल से आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने हम महिलाओं का ध्यान रखते हम महिलाओं का मान रखा और हमारे लिये गृहलक्ष्मी योजना लाये है जिसके कारण अब हम महिलाओं के खाते में अब 15 हजार रूपये आयेंगे।
इस अवसर पर नेहा परवीन, मुस्कान, उषा रानी, अनिता, तरूणा, सरिता, रानी, षीला, शबाना,राहेल अम्मा, सौदर्या, आई लक्ष्मी, सबिता एवं वनजा सहित महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारियों सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Related Articles

Back to top button