छत्तीसगढ़

उल्टी-दस्त से दो की मौत के बाद अमलीडीह में नहीं सुधरे हालात

 सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ बलौदाााबाजा- रर कसडोल विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटियाडीह के आश्रित ग्राम अमलीडीह में उल्टी-दस्त से दो लोगों की मौत के बाद भी वहां के हालात में सुधार नहीं हो रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरपाली में नौ मरीजों का उपचार किया जा रहा है। पिछले तीन दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बीते रविवार को पुनीबाई साहू (85) की मौत हो गई और करीब दर्जनभर लोग प्रभावित हैं। पीड़ित लोग अलग-अलग इलाकों में भर्ती हैं। अमलीडीह में 4-5 दिनों से लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत है। 21 अक्टूबर को पुनीबाई पति छेदूलाल साहू की मौत हो गई। उनके घर में चंदन साहू (35) की भी हालत खराब है, जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरपाली के डॉक्टर बीपी बघेल के निजी क्लिनिक शिवरीनारायण में भर्ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों का सही उपचार नहीं किया जा रहा है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button