कवर्धा

अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब व बिक्री हेतु रखी देशी मदिरा जप्त

अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही, दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब व बिक्री हेतु रखी देशी मदिरा जप्त

जिला कबीरधाम
दिनांक 26.03.2026

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली कवर्धा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) कवर्धा आशीष शुक्ला के निर्देशन में निरीक्षक योगेश कश्यप के नेतृत्व में टीम द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रथम प्रकरण में दिनांक 25.03.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बेंदरची (आबादी पारा) में दबिश दी गई, जहां आरोपी मनोज पटेल पिता सुमित पटेल उम्र 32 वर्ष के कब्जे से अवैध रूप से रखा गया 08 लीटर देशी महुआ शराब तथा लगभग 40 लीटर महुआ लाहन बरामद किया गया। आरोपी के पास शराब रखने एवं निर्माण संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 3200 रुपये आंकी गई है।

द्वितीय प्रकरण में उसी दिन ग्राम बेंदरची (भाठापारा) में स्कूल के पास दबिश देकर आरोपी कैलाश श्रीवास पिता पुरूषोत्तम श्रीवास उम्र 25 वर्ष को अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन मदिरा (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 3.060 बल्क लीटर एवं बिक्री रकम 240 रुपये जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

दोनों ही मामलों में आरोपियों द्वारा अवैध रूप से शराब का संग्रहण एवं विक्रय किया जाना पाया गया, जिससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था। कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर इन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं विक्रय की किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा सके।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक रजनीकांत दीवान, परिविक्षाधीन आबकारी उप निरीक्षक रिखीराम, परिविक्षाधीन आबकारी उप निरीक्षक सुश्री नवराति कुजूर, आरक्षक धर्मेन्द्र मेरावी, आरक्षक संतोष बांधेकर, सीएएफ बल एवं चालक भुषण साहू की सराहनीय भूमिका रही।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button