तय सीमा के भीतर संगठन चुनाव हो-राम प्रताप सिंह

भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर अंतिम तैयारी बैठक संपन्न
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक संरचना हेतु अंतिम बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह लोकसभा सांसद विजय बघेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जिला अध्यक्ष उषा टावरी, जिला संगठन चुनाव प्रभारी कृष्ण कांत राय, एसह प्रभारी कोमल जंघेल, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, महापौर चंद्रिका चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे थे। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा सभागार में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि आप सभी ने निसंदेह सदस्यता अभियान से लेकर बुथ की संरचना तथा बूथ अध्यक्षों की चुनाव का कार्य पूर्ण कर लिया है अब राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा तय की गए समय पर आप सभी को मंडलों में संगठन संरचना को मूर्त रूप देने का कार्य पूर्ण करना है ऐसा आप सभी चिंता कर ले।
प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी राम प्रताप सिंह ने सभागार में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को पूर्ण किया गया और साथ ही साथ वर्तमान में संगठन चुनाव के निर्धारित मापदंड के अनुरूप बुथो के अध्यक्ष एवं बुथो की समिति का निर्माण कर लिया गया है जिससे आप सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व का आह्वान है कि 31 अक्टूबर तक यह चुनाव संपादित हो जाए आप सभी से अनुरोध कि निर्धारित समय अवधि के अंतर्गत ही आप सभी मंडलों के प्रभारी इस कार्य को संपादित करेंगे और जिन मंडलों में कुछ स्थानों पर बुथ संरचना नहीं हुई है उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण करें उन्होंने कहा कि मंडलों में चुनाव के जो निर्धारित प्रक्रिया है उसके ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा कि मंडलों में जो सक्रिय सदस्य बनाए गए हैं और बुथ समिति के अध्यक्ष उनकी उपस्थिति अनिवार्य है ऐसा आप सभी चिंतन कर लेवे।
सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि इस सभागार में जो उपस्थित हैं वे सभी पार्टी के दायित्वों का पूर्व से निर्वाह करते आ रहे हैं और पार्टी के आने वाले कुछ दिनों के अंतर्गत होने वाले मंडलों के चुनाव में जो निर्धारित चुनावी प्रक्रिया होगी उसके अनुरूप आप सभी चुनाव संपादित करेंगे आप सभी से अनुरोध जल्द से जल्द राष्ट्रीय नेतृत्व के तय सीमा के अंतर्गत आप इन चुनाव का संपादन करें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह चंदेल ने किया और आभार महामंत्री जिला डोमार सिंह वर्मा ने किया।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा, राजेश ताम्रकार, अजय तिवारी, जितेंद्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष लालेश्वर साहू, कांतिलाल जैन, रजा खोखर, मंत्री संतोष सोनी, प्रेम लाल नायक, फत्ते वर्मा, सतीश समर्थ, लुकेश बघेल, रत्नेश चंद्राकर, सरिता मिश्रा,जगदीश गुप्ता राजा महोबिया गौरव शर्मा सहित बडी संख्याम में भाजपा सदस्य शामिल थे।