छत्तीसगढ़

जिले के सभी शासकीय कर्मियों को दीपावली के पूर्व मिलेंगे मासिक वेतन

जिले के सभी शासकीय कर्मियों को दीपावली के पूर्व मिलेंगे मासिक वेतन

 

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ मुगेली- मुंगेली 21 अक्टूबर 2019/ जिले के सभी शासकीय कर्मियों को दीप पर्व दीपावली के पूर्व उनका माह अक्टूबर का मासिक वेतन मिलेगा। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सभी विभागाध्यक्षों और कोषालय अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर डाॅ. भुरे ने कहा कि दीपावली पर्व एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व के पूर्व सभी शासकीय कर्मिया का माह अक्टूबर का मासिक वेतन मिलना चाहिए। उनके मासिक वेतन भुगतान में किसी भी प्रकार की लापरवाही और उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचके शर्मा, अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button