छत्तीसगढ़

मंडल में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत अधिकारियों के लिए हिन्दी प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर – बिलासपुर मंडल में 14 सितम्बर से 29 सितम्बर 2023 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने से संबन्धित अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 21 सितम्बर 2023 को अपरान्ह में अधिकारियों हेतु हिंदी प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में अपर मंडल रेल प्रबंधक देवराज एवं योगेश कुमार देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतियोगिता में राजभाषा हिन्दी तथा सामान्य ज्ञान से संबन्धित प्रश्नों को शामिल कर प्रतियोगिता को रोचक बनाया गया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राकेश सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, द्वितीय पुरस्कार दिनेश सिंह तोमर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, तृतीय पुरस्कार पी. के. शराफ, प्राचार्य, विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र, उस्लापुर एवं प्रेरणा पुरस्कार अनिल कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर/पूर्व एवं प्रभात यादव, सहायक मंडल सामग्री प्रबंधक को प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button