छत्तीसगढ़

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 जिले के उपार्जन केंद्रो में 14215 क्विंटल धान की हुई खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21
जिले के उपार्जन केंद्रो में 14215 क्विंटल धान की हुई खरीदी 
नारायणपुर 10 दिसम्बर 2020 – वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में नारायणपुर जिले के  उपार्जन केन्द्रों एड़का, छोटेडोंगर, नारायणपुर, बिजली, झारा, धौड़ाई, बाकुलवाही और बेनुर में बीते 09 दिसंबर तक कुुल 14215 क्विंटल खरीदी गई है। ख़बर लिखे जाने तक सबसे अधिक धान उपार्जन केन्द्र एड़का में 3054 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई। इसके साथ ही छोटेडोगर में 544 क्विंटल, धौड़ाई में 1088 क्विंटल, झारा में 1095 क्विंटल, बेनुर में 2676 क्विंटल, बाकुलवाही में 2534 क्विंटल, नारायणपुर में 1710 क्विंटल, और बिंजली में 1511 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। कलेक्टर श्री अभिजित सिंह ने खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिये हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button