छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने जानचौपाल में आमजनों की समस्या सुनी

कलेक्टर ने जानचौपाल में आमजनों की समस्या सुनी

कलेक्टर ने अधिकारियों को जांच कर निराकरण करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 16 अगस्त 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज आयोजित जनचौपाल में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर आवेदकों को उनकी समस्या के निराकरण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इनमें से कुछ प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा की बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जनचौपाल में जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
जनचौपाल में आज जिले के नागरिकों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। जनचौपाल में कुंडा तहसील ग्राम भारेवापुरन निवासी श्री हीरउवा ने भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने आवेदन दिया। कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लिया और संबंधित तहसीलदार को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस आवेदन को समय-सीमा की बैठक में रखने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पट्टा, नक्शा-खसरा, बंटवारा, नामांतरण, फौती आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। सभी आवेदकों ने भी अपनी समस्या और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्रामीणों के विभिन्न समस्या एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कहीं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button