स्वतंत्रता दिवस समारोह। संसदीय सचिव रश्मि आशिष सिंह करेंगी ध्वजारोहण।

स्वतंत्रता दिवस समारोह। संसदीय सचिव रश्मि आशिष सिंह करेंगी ध्वजारोहण।
भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
बिलासपुर- जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय माहौल में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 8.59 बजे मुख्य अतिथि रश्मि सिंह का आगमन होगा। सवेरे 9 बजे श्रीमती सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सवेरे 9.02 बजे राष्ट्रगान, सवेरे 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं सवेरे 9.15 बजे मुख्य अतिथि श्रीमती सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के सदेश का वाचन एवं उदबोधन किया जाएगा। सवेरे 9.35 बजे हर्ष फायर, सवेरे 9.40 बजे मार्च पास्ट एवं सवेरे 9.55 बजे स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। सवेरे 10.30 बजे पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण होगा।