कवर्धा

जोगी कांग्रेस मतदाता जागरूकता अभियान में हुए शामिल

जोगी कांग्रेस मतदाता जागरूकता अभियान में हुए शामिल

प्रकाश नामदेव सिलहेटी

लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हर एक युवाओं को न केवल अपने मत का प्रयोग करना चाहिए बल्कि समाज के अन्य वर्गों को भी प्रोत्साहित करने में आगे आना चाहिए। युवा यह तय करें कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, निर्भीक हो। उक्त बातें जोगी कांग्रेस लोहारा के शहर अध्यक्ष नेमसिंह यादव ने शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि युवा मतदाता समाज को एक नई दिशा दिखा सकता है। वे अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूती प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने सभी 18 वर्ष हो चुके युवा मतदाताओें को अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ने कहा ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button