महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा- राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलों देवी नेताम,

राकेश जसपाल
रायपुर-दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलों देवी नेताम निवास जहां प्रदेश से महिला कांग्रेस की पदाधिकारी उपस्थिति हुई, सर्वप्रथम राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलों देवी नेताम ने अपने कर्तव्यनिष्ठ महिला पदाधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और महिला उत्थान के लिए प्रबल जोर दिया उन्होंने कांग्रेस के क्रियाकलापों को देश में एवं प्रदेश में बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया और कहां जैसे हमारे देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जो पूरे विश्व में लौह महिला के नाम से जानी जाती थी और गरीबों की मसीहा बनी उसी प्रकार हम सब महिलाओं को भी जागरूक होकर देश के लिए प्रदेश के लिए कार्य करना होगा
अहिवारा महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा गजबे के नेतृत्व में अहिवारा की महिलाओं को नारी सशक्तिकरण को लेकर प्रेरित करते हुए कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली के प्रति जागरूक करें श्रीमती फूलों देवी नेताम, महिलाओं की उन्नति के लिए जो सहयोग होगा मैं पूरा करूंगी श्रीमती फूलों देवी नेताम ने कहा, आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अहिवारा ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा गजबे, प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती सरिता परगनिहा, प्रदेश सचिव श्रीमती नीलिमा रॉबिंस, प्रदेश सचिव श्रीमती संध्या वर्मा
एवं अन्य कांग्रेस महिला पदाधिकारी उपस्थित रही,