छत्तीसगढ़

छठ घाट पर संस्कृति की शपथ, पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने संभाला मोर्चा।

छठ घाट पर संस्कृति की शपथ, पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने संभाला मोर्चा।

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर, 22 जून 2026। अमृत वर्षा और “छठी मईया की जय” के जयघोष के बीच रविवार रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक एकता का केंद्र बन गया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मंत्री तोखन साहू ने कहा कि संस्कृति समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने समाजसेवी प्रवीण झा की रामलला यात्रा की सराहना करते हुए नई टीम को सेवा, संस्कार और समर्पण से प्रेरणादायी उदाहरण पेश करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मंच नए भारत के सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

समारोह में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने कहा कि पाटलिपुत्र मंच सभी समाजों को जोड़ने वाला साझा मंच है। छठ केवल बिहार-यूपी का नहीं, ये हम सबका पर्व है। आने वाले वर्षों में सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा।

26 साल की विरासत ।
पाटलिपुत्र मंच 25 साल में छोटे टेंट से शहर की प्रमुख सांस्कृतिक संस्था बना। नई टीम ने छठ घाट को वर्षभर सांस्कृतिक केंद्र बनाने का संकल्प लिया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button