दैनिक राशिफल

14 अक्टूबर क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष :- आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा। आज का दिन मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से आनंदमय बना देगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी मिलेगी। मन में किसी प्रकार के गलत विचार आएगे। व्यवसाय और व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में प्रसन्नता रहेगी। उत्साह तथा स्फूर्ति आज दिन-भर मन में छाए रहेंगे।

वृषभ :- आज आप में एक अलग ही जोश देखने को मिलेगा और आप का काम-काज में पूरी तरह से मन लगेगा। आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। मान-सम्मान मिलने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार आपको मिलेंगे। मित्रों से भी शुभ समाचार मिलेंगे।

मिथुन :- आय में वृद्धि होगी तथा धनलाभ होगा। मध्याह्न के बाद आपकी वाणी और व्यवहार से भ्रांति खड़ी न हो जाए इसका अवश्य ध्यान रखिएगा। आप के साथ कुछ चीजें अकस्मात होने का भी योग है। मानसिक चिंता रहेगी। संतान के साथ मनमुटाव होने की घटना भी बन सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क :- आज आप शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य महसूस करेंगे। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न रहेंगे। ईश्वर की प्रार्थना से सब मुश्किले दूर होगी। संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है। घर के वातावरण में सुधार होगा। उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि आप को लाभ देगी। आप की पदोन्नति हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे।

सिंह :- आज आप में गजब का जोश देखने को मिलेगा। आप के पिता का कामकाज अच्छा चलेगा और हर काम में आज आप को सफलता मिलेगी। मानहानि न हो इसलिए वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बनेगी। पाचन से संबधित दिक्कते रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपत्ति आ सकती है। ऊपरी अधिकारियों से संभलकर चलिएगा। व्यवसाय में स्थिति प्रतिकूल है ऐसा अनुभव होगा।

कन्या :- आज आप बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरते। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान मिलने की भी संभावना है। आर्थिक लाभ होगा। मित्रों और स्वजनों के साथ सावधानी पूर्वक बिताएं। वाहनसुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हर तरह से आज का दिन उत्तम है।

तुला :- आज अधिक भावनाशील न बनने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। आज के दिन किसी भी तरह जमीन-मकान संपत्ति विषयक चर्चा आज न करें । आज शिक्षा के लिए लाभकारी दिन है। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल न होने से यात्रा-प्रवास को हो सके तो टाल दें।

वृश्चिक :- आज कला में आपको विशेष अभिरुची रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। परंतु मध्याह्न के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग भी आपको मिलेगा। वाणी पर संयम रखिएगा।

धनु :- आप को मानसिक परेशानियाँ बन सकती है। आज आप किसी से भी उधार ना लें। आप का काम-काज अच्छा रहेगा। आज आप के ससुराल से कोई बुरी खबर मिल सकती है। आज के दिन पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्रों में आपको अपनी मेंहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी।

मकर :- आज का दिन आप के लिये हर तरह से उतम लेकिन आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। शरीर में आलस बना रहेगा। इस समय में आपके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। इस समय में आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी वरतें दुर्घटना के योग बने हुये हैं ।

कुंभ :- आज के दिन पढ़ाई-लिखाई से संबंधित क्षेत्रों में आपको अपनी मेंहनत के अनुसार सफलता हासिल होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करेंगे। आज आप के घर में स्वास्थ्य को प्रति विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। शरीर में आलस बना रहेगा। अपने स्वभाव पर काबू रखें अनाथा किसी के साथ मतभेद हो सकता है । आज के दिन आपका शुभ रंग पीला होगा ।

मीन :- इस समय में आपके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है। इस समय में आपके ऊपर किसी प्रकार का आरोप लग सकता है। आज का दिन काम काज को लेकर के किसी भी तरह से उतम नहीं है। आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों की तरफ बढ़ेगा, आप इनमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बड़े बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फल देगा।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

 

Related Articles

Back to top button