छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भगतवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए लगी रही होड़ दुग्धाभिषेक,जलाभिषेक,रूद्राभिषेक सहित बेलपत्री,कनेर,धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का हुआ पूजा अर्चना

भिलाई। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज भिलाई-दुर्ग के शिवालयों में भगतवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं और पुरूषों तथा लडकियों की भारी भीड़ लगी रही। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष लगाते हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। भक्तों में भगवान शिव का जल, दुग्ध सहित अन्य पवित्र द्रव्यों से अभिषेक करने होड़ मची रही। भक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, घी और शहद से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और बेल पत्र, कनेर, धतूरा व फुड़हर के पुष्प अर्पित कर मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की। भगवान भोलेनाथ पर मौसमी फल और नारियल अर्पित कर घर परिवार में सुख, शांति व समृद्धि की प्रार्थना भक्तों के द्वारा की गई। दोपहर बाद भी शिवालयों में पंडितों के द्वारा रुद्राभिषेक एवं पूजन किया गया। अनेक मंदिरों में भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन रखा गया।

शहर के केम्प क्षेत्र स्थित बैकुंठधाम, पावर हाउस चौक के राज राजेश्वरी भोलेनाथ मंदिर, जलकंठेश्वर मंदिर रूई मार्केट सेक्टर 6, सेक्टर-9 संकट मोचन हनुमान मंदिर सहित भिलाई-टाउनशिप, रामनगर, सुपेला, वैशाली नगर, कोहका, राधिका नगर, शांतिनगर, नेहरूनगर, जुनवानी, खुर्सीपार, मरोदा और रिसाली के शिव मंदिरों में सुबह भोर होने से पहले ही भक्तों की भीड़ भगवान भोलेनाथ के अभिषेक पूजन के लिए जुटने लगी थी। अनेक मंदिरों में सुबह होने के साथ ही पूजा अर्चना के लिए भक्तों को कतार में खड़े होना पड़ा। इस दौरान हर-हर महादेव, ओम नम: शिवाय और बोल बम के जयघोष रह रहकर गुंजते रहे। बैकुंठधाम परिसर में विराजित भगवान शिवजी का अभिषेक पूजन करने आधी रात से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला चल पड़ा था। दोपहर तक बैकुंठधाम परिसर का माहौल मेले में तब्दील हो गया।

भिलाई-3 चरोदा के अन्य सभी शिव मंदिरों में भी आज पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ बनी रही। भिलाई-3 के बाजार चौक पंचवटी मंदिर, बिजली कालोनी के त्रिमूर्ति मंदिर, रेले कालोनी के जीरपी बैरक शिव मंदिर, गांधी नगर, शिव मंदिर, जीई रोड के राम मंदिर, पदुमनगर के ीलकंठेश्वर महादेव मंदिर सहित चरोदा, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में विराजित भोलेनाथ का अभिषेक पूजन, आरती के साथ अनेक जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया।

देवबलोदा के प्राचीन मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

महाशिवरात्रि पर भिलाई-चरोदा नगर निगम क्षेत्र के देवबलोदा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां पर स्थित कलचुरी कालीन शिवमंदिर के गर्भगृह मं विराजित शिवलिंग के दर्शन, अभिषेक और पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शिवरात्रि पर यहां भरने वाले मेले की प्रसिद्धी दूर-दूर तक फैली हुई है। लिहाजा भिलाई-दुर्ग ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य शहर और कस्बों से भी लोगों का हुजूम देवबलोदा में उमड़ पड़ा। यहां के प्राचीन शिवमंदिर को प्रसिद्धी को दूर-दूर तक फैलाने नगर निगम द्वारा महाशिवरात्रि पर देवबलोदा महोत्सव का आयोजन गत वर्षों की तरह इस बार भी किया गया है। महोत्सव के तहत दोनों दिन शाम को नामचीन छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों की प्रस्तुति रखी गई है। वहीं स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राओं को भी अपनी कला प्रतिभा को प्रदर्शित करने मंच प्रदान करने की परंपरा का निर्वहन होगा।

Related Articles

Back to top button