धर्म

चित्रकूट मे भागवत कथा कहेगे लोरमी के कथावाचक डाक्टर सत्यनारायण तिवारी

लोरमी-पुरूषोत्तम मास श्रावण के दिव्य अवसर पर श्री सनातन धर्म प्रचार समिति छत्तीसगढ के तत्वावधान मे श्री रघुनाथ मंदिर चित्रकुट मध्यप्रदेश)मे दिनांक 07अगस्त से दिनांक 13अगस्त 2023तक आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ मे लोरमी के कथावाचक शिक्षाविद व साहित्यकार पंडित डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज द्वारा संगीतमय भागवत कथावाचन किया जाएगा। गौरतलब है कि इसके पूर्व पाच बार सिद्ध शक्तिपीठ मा महामाया रतनपुर,मा डिडनेश्वरी ,मा भुवनेश्वरी मंदिर डोंगरीगढ, मा महामाया रानीगाव, लोरमी,गीता स्वाध्याय मंदिर अमरकंटक, हित आश्रम वृन्दावन, जगन्नाथ पुरी सहित छत्तीसगढ के अधिकांश जिले व भारतवर्ष के अनेक प्रदेशो मे डॉक्टर तिवारी द्वारा कथा का वाचन किया जा चुका है। आगामी आश्विन शुक्ल शारदीय नवरात्र मे सिद्ध शक्तिपीठ मा महामाया रतनपुर , के उपरांत मुंगेली बिलासपुर, महामाया मंदिर कलमीटार व नैमिषारण्य धाम डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी हिमान्शु महाराज की भागवत कथा प्रस्तावित है।पुरूषोत्तम मास मे श्री रघुनाथ मंदिर चित्रकुट धाम मे आयोजित श्रीमद्भागवत की तैयारी मे श्री सनातन धर्म प्रचार समिति छत्तीसगढ के पदाधिकारी पंडित कृष्ण कुमार दुबे,नकुल प्रसाद केशरवानी, ,संजय शुक्ला,बसंत गुप्ता,कुन्दन अग्रवाल, मोनू कान्ति लाल भूतडा,अरूण सिंह अधिवक्ता, दीपक शास्त्री, दीपक केशरवानी, विश्वनाथ गुप्ता,श्रवण राजपूत, जितेंद्र सिंह अधिवक्ता, अजय जायसवाल, कृष्ण कुमार तिवारी, संतोष मिश्रा, शंकर मिश्रा, सुशांत तिवारी नीरज तिवारी, काशी साहू,दुर्गेश साहू ,रोहित राजपूत अर्जुन सिंह राजपूत, संजयसिह, सुदर्शन सिंह, पूनमसिह आशुतोष सिह अशोक यादव जी पी साहू,छतलाल यादव,जगदीश साहू मणिशंकर श्रीवास,हनुमान सिंह व रामप्रसाद राजपूत पूरे मनोयोग से जूटे हुए है।

Related Articles

Back to top button