छत्तीसगढ़

माँ बंजारिन युवा समिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन

कोंडागाँव । जय माँ बंजारिन युवा समिति कोपाबेड़ा द्वारा विजयादशमी के उपलक्ष्य मे विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन मुख्य अतिथि जसकेतु उसेंडी, विशिष्ठ अतिथि खेदूराम मरकाम, बुधमन कोर्राम व बंटी नाग के आतिथ्य मे सम्पन्न हुए ।

आयोजन में  विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा एकल व समूह नृत्य, गायन प्रतिस्पर्धा इत्यादि में भाग लिया गया। प्रतिभागियों में राजेश्वरी व ग्रुप, सोनाबाल ग्रुप, लीना एवं ग्रुप, हस्तिना एवं ग्रुप , गर्ल्स ग्रुप कोपाबेडा, डीएमएस ग्रुप, डी.जे. मानव ग्रुप, संतोषी ग्रुप ,अनुष्का मरकाम, मनीष सोनाबाल, आरडीएक्स ग्रुप बड़े सोहंगा, लालूट आदि ने भाग लिया । 

विजेताओं में प्रथम पुरस्कार 7100/- नगद व ट्रॉफी आरडीएक्स ग्रुप बडेसोहंगा ने अपने नाम किया। द्वितीय पुरुस्कार 3100/- व ट्रॉफी गर्ल्स ग्रुप कोपाबेड़ा एवं तृतीय पुरुस्कार 2100 /- व ट्राफी ललित एवं बबलू मर्दापाल ने प्राप्त किया । इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को समिति की ओर से सान्त्वना राशि एवं पुरूस्कार वितरण किया गया ।

इस अवसर पर युवा समिति के अध्यक्ष सुखमन कोर्राम, उपाध्यक्ष अविनाश सोरी, सचिव शंकर सोरी, सहसचिव बालचंद मंडावी, दीनबंधु सोरी, दिले सोरी, देवनाथ सोरी, मेहतु, दीपक सोरी, दुबेलाल, किशन, हेमंत मरकाम, संपत मंडावी, विकेश कोर्राम, दीपेश मंडावी, महेश मरकाम, वीरेंद्र नेताम, आकाश गौतम विजय, इवन, शिवप्रसाद एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button