छत्तीसगढ़

भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं में दिख रहा गजब का जज्बा।

भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं में दिख रहा गजब का जज्बा।

 

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
बिलासपुर- भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश की सेवा करने का जज्बा लेकर बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के युवा अग्निवीर की परीक्षा में 19 अप्रैल 2023 को शामिल हुए। रायपुर सेंटर में निर्धारित समय पर युवाओं की भीड़ नजर आई। 19 अप्रैल 2023 को तीनों सेंटरो रायपुर, भिलाई और बिलासपुर की तीनों शिफ्टो में 78 प्रतिशत कुल 1573 युवा ऑनलाइन परीक्षा में शामिल हुए। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अनुसार 33 जिलों के लिए रायपुर सेंटर के अलावा भिलाई और बिलासपुर में भी परीक्षा सेंटर बनाए गए हैं। अग्निवीर जीडी पद के लिए 21 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात 24 से 26 अप्रैल तक महिला अग्निवीर, धर्मगुरु, बी फार्मेसी जैसे दूसरे पदों के लिए एग्जाम होंगे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button