Nikay Chunav Bijapur : प्रत्याशी घोषणा के बाद इस जिले में मचा बवाल, कार्यकर्ताओं ने लगाए हाय-हाय के नारे, इस्तीफे की दी चेतवानी

बीजापुर : Nikay Chunav Bijapur छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर रही है। जिसके बाद पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है। टिकट की उम्मीद लागए अन्य दावेदार भी नाराज नजर आ रहे है। अब टिकट नहीं मिलने से कई दावेदारों की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। ताजा मामला बीजापुर जिले से सामने आया है जहां कार्यकर्ताओं ने बीजेपी संगठन हाय हाय के नारे लगाते हुए प्रत्यशी बदलने की मांग कर रहे है।
Nikay Chunav Bijapur दरसल जिले मे नगर पालिका बीजापुर अध्यक्ष पद के नाम की घोषणा के बाद महिला मोर्चा भाजपा ने अपने ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा खोला है। अध्यक्ष पद के नाम पर संशोधित करने की कर रहे मांग कर रहे है। बीजापुर भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा एकजुट होकर नारेबाजी कर रहे है। महिलाओं ने बीजेपी दफ्तर में इकठ्ठा होकर भाजपा संगठन हाय हाय के नारा लगते हुए और संशोधित न करने पर इस्तीफा देने की बीजापुर भाजपा संगठन को चेतावनी दी।