Accidentछत्तीसगढ़

ड्यूटी जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत…

कवर्धा। आजसुबह ड्यूटी में जा रहे युवक को अज्ञान वाहन ने रौंदकर फरार हो गया. दुर्घटना के बाद करीबन आधे घंटे तक युवक सड़क पर तड़पता रहा. ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों के उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई.दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रायपुर-जबलपुर पर हरिन छपरा गांव के समीप घटी. बाइक से भोरमदेव शक्कर कारखाना में ड्यूटी करने जा रहे रविन्द्र पाठक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. ग्रामीणों ने सड़क पर घायल पड़े युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी.दौड़ते-भागते घटना स्थल पर पहुंचे परिजन निजी एम्बुलेंस से युवक को जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button