Face To Face Madhya Pradesh: गौकशी सरेआम..मध्यप्रदेश में मचा संग्राम, गौ संरक्षण के दावे आखिर क्यों साबित हो रहे खोखले? देखिए पूरी रिपोर्ट

भोपाल: Face To Face Madhya Pradesh मध्यप्रदेश में गौ रक्षकों का गुस्सा आसमान पर है, क्योंकि लगातार तस्करी और गौकशी की घटनाएं दर्ज हो रहे हैं। राजधानी भोपाल में गौ हत्या की एक ऐसी खबर के चलते हिंदू संगठन आंदोलित हो गए। जबकि खरगोन में गौ तस्करों की दबंगई की एक घटना सामने आई है। वहीं बीते गुरुवार को सिवनी में गायों की तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला उजागर हुआ था।
Read More: Monalisa Hot Pic: फ्लावर प्रिंटेड ड्रेस में मोनालिसा ने ढाया कहर, देखें खूबसूरत तस्वीरें
Face To Face Madhya Pradesh ये घटनाएं अब सवालों में बदल रही हैं। आखिर गायों की सुरक्षा और संरक्षण में चूक कहां और क्यों हो रही है? ये हाल तब है जब स्वावलंबी गोशाला स्थापना नीति को मंजूरी मिली है। इसके ज़रिए सरकार प्रदेश में 8 लाख से अधिक निराश्रित गोवंश की देखरेख नए सिरे से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।