छत्तीसगढ़

यूथ कांग्रेस ने बापू की याद में कराई चित्रकला प्रतियोगिता

कोण्डागांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर 01 अक्टूबर को जिला युवक कांग्रेस कोंडागांव द्वारा बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से चित्रकला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले 9वीं से 12वीं तक के छात्र छात्राएं शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में 82 प्रतिभागी शामिल हुए। चित्रकला प्रतियोगिता में तीन विषय गांधी जी के जीवन दर्शन, स्वच्छता अभियान एवं नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी था।

पुरस्कार वितरण 14 अक्टूबर को शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यायल कोंडागांव में मुख्य अतिथियों के द्वारा किया जाएगा। प्रथम इनाम 7777 रुपये, द्वितीय इनाम 5555, तृतीय इनाम 3333 रुपए प्रदान किया जाएगा। उत्कृष्ट 7 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा साथ ही सम्मिलित हुए सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किया जाएगा।

आज के इस प्रतियोगिता में मुख्य सहयोगी के रूप में शाला के प्राचार्य नायक सर, जैन सर, जॉन सर, नेताम सर, चक्रवर्ती मेडम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल शर्मा, युंका नेता रितेश पटेल, नारायणपुर विधानसभा अध्यक्ष युंका देवेंद्र कोर्राम, उपाध्यक्ष वरुण सेठिया, युंका नेता नंदू दीवान, शम्भू सोढ़ी, सर्वेश सेठिया, बंटी सेठिया, गोलू भर्ती, राजा पांडे, समेत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button