छत्तीसगढ़

जी.ए.डी केम्पस कबीर नगर में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

आज दिं. 26.01.2023 दिन गुरुवार को जी.ए.डी केम्पस कबीर नगर में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम में परिसर में निवासरत (महिलाएं/पुरुषों) परिवार जन छोटे छोटे बालक और बालिका तथा व्ही.पी.एस. स्कूल के लगभग 100 छात्र, छात्राएँ शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगान सामूहिक रूप से गाया और प्रांगण में उपस्थित गणमान्य नागरिकों की उपस्तिथि में श्री ललित तिग्गा, अवर सचिव एंव श्रीमती विमला बाग सहायक ग्रेड 1 द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के बाद उपस्थित समस्त जनसमुदाय को प्रसाद वितरित किया गया।
इस हर्ष और उल्लास के अवसर पर श्री तिग्गा जी, श्री हरिबगस मीणा जी भूतपूर्व अध्यक्ष जी.ए.डी केम्पस तथा श्रीमती बाग द्वारा अपने विचार रखते हुए बताया की भारत का संविधान हर नागरिक के लिए एक महान ग्रंथ है ,यह देश के सभी नागरिकों को श्रेष्ठ जीवन जीने का अधिकार देता है। आज जो कुछ भी हम है ,वह केवल संविधान के कारण है । इसलिए हम सब को संविधान की रक्षा करना चाहिए । अंत में इस अवसर पर जी.ए.डी.केम्पस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री आर.डी.ऊईके, अवर सचिव, गृह विभाग पूरी टीम के साथ समस्त उपस्थित रहे तथा जन समुदाय को गणतंत्र दिवस की बधाइयाँ दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री एस.के भूमरकर, सचिव/अधीक्षक, शीध्रलेखन मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद एंव लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा किया गया तथा प्रा़ंगण में उपस्थित सभी गणमान्यजन का आभार व्यक्त किया गया।
विशेष बात यह रही की परिसर के बहुत से बच्चे और महिलाओं ने झंडे कलर की वेशभूषा में परिसर प्रांगण में अपनी उपस्थिति दी तत्पश्चात ग्रुप फोटोग्राफी और स्वेच्छा अनुसार सेल्फी झोन तय कर फोटो शूट किये और उत्साह के साथ फोटो खीचते नजर आये।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button