Uncategorized

व्यापारी बनाते हैं अर्थव्यवस्था को मजबूत

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ तखतपुर- प्रदेश के आर्थिक विकास में किसान और व्यापारी बंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान है ये दोनों मिलकर ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं और जब ऐसे मजबूत कंधे वाले किसी जनप्रतिनिधि का सम्मान करते हैं तो निश्चित ही वह सबसे अच्छा सुनहरा पल होता है। उक्त बातें आरा मिल एसोसिएशन तखतपुर,बरेला संघ के सम्मान समारोह मे विधायक रश्मि सिंह ने कही। उन्हें संघ के द्वारा स्मृति चिन्ह व साल श्री फल से सम्मानित किया गया।

उन्होंने आरा मिल एसोसिएशन को हरसंभव सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र कौर मक्कड़, उपाध्यक्ष पुष्पा श्रीवास, पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़,जिपंस जितेंद्र पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे,सहोद्रा राजपूत, गरीबा यादव,मुकीम अंसारी,अवधेश शुक्ला,मुन्ना श्रीवास,मोहित सिंह राजपूत,ज्ञान ठाकुर,कैलाश देवांगन संघ के अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय,उवेंद्र खुराना,ओमी अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, राजू अग्रवाल, वि-ी अग्रवाल,इंद्रजीत सिंह म-ड़ सहित अन्य रहे।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button