Uncategorized

चौकी लटोरी पुलिस ने ट्रक में लोड़ संदिग्ध 310 बोरी धान किया जप्त

सूरजपुर –  दिनांक 23 दिसम्बर को चौकी लटोरी पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम सिलफिली की ओर से एक ट्रक संदिग्ध धान लोड़ कर लटोरी की ओर जा रहा है। मामले की सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में चौकी लटोरी पुलिस ने ट्रक क्रमांक सीजी 29 ए 2928 को रोकवाया, ट्रक को चेक करने पर उसमें 310 बोरी धान लोड़ होना पाया। वाहन चालक से धान खरीदी-परिवहन संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। ट्रक में लोड़ धान संदिग्ध पाए जाने पर 310 बोरी धान कीमत करीब 1 लाख 50 हजार का जप्त कर धारा 102 के तहत कार्यवाही किया गया है और आगे की जांच की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी धनंजय पाठक, प्रधान आरक्षक उदय सिंह, आरक्षक शोभनाथ कुशवाहा, पिताम्बर सिंह सक्रिय रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button