छत्तीसगढ़

बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, तड़पकर सड़क पर हो गई दर्दनाक मौत

   सबका संदेश न्यूज़  छत्तीसगढ़ रायपुर-  राजधानी के पंचपेड़ी नाका (Accident in raipur) चौक के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक रौंद डाला। गंभीर चोट लगने से युवक की तड़पकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात ट्रक (Road accident in chhattisgarh) चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया।

अभी तक शव की पहचान नहीं..

मिली जानकारी के अनुसार हादसा 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने युवक को रौंदकर मौके से फरार हो गया। ट्रक की चपेट में आने के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने तेजी से युवक को अपनी चपेट में ले लिया। स्पलेंडर सवार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

गंभीर चोट लगने से मौत

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई। हालांकि पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक हेलमेट नहीं पहना हुआ था। वहीं, उसकी मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई।(Raipur police) फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लंबा जाम लग गया।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button