छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

वायर रॉड मिल विभाग के कर्मचारियों को शिरोमणि पुरस्कार सम्मान

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मिल जोन-1 के अन्तर्गत वायर रॉड मिल विभाग में दिनांक 07 दिसम्बर 2022 को पाली शिरोमणि एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वायर रॉड मिल के सहायक प्रबंधक याँत्रिकी जसबीर सिंह एवं सहायक प्रबंधक प्रचालन वी सुभाष को पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में विभाग के कार्मिक नाबा कुमार घोष, मास्टर ऑपरेटर,  सतीश कुमार वर्मा, मास्टर टेक्नीशियन,  राजेश प्रसाद, मास्टर ऑपरेटर एवं नासीर हुसैन खान, मास्टर ऑपरेटर को कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वायर रॉड मिल विभाग में अभी तक 39 कर्म शिरोमणि एवं 14 पाली शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभागप्रमुख व महाप्रबंधक मर्चेन्ट एंड वायर रॉड मिल जेवियर बेक ने अपने उद्बोधन में कार्य के दौरान सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने व संसाधनों का उच्चतम उपयोग करते हुए बेहतर प्रतिफल प्राप्त करने पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्मिको के बीच स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में नवीनता, संसाधनों का बेहतर उपयोग एवं संगठनात्मक उददेश्यों को पूर्ण करने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों को बनाये रखते हुए विभाग में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मठ कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है।  इस कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक का-मिल्स जोन-1 श्रीमति समायला अंसारी एवं धन्यवाद ज्ञापन उप महाप्रबंधक कार्मिक-मिल्स् जोन-1 राजीव कुमार द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button