Uncategorized

दोरनापाल व मोंगरापाल बरकरार कोंडागांव, उसरीबेडा हुआ बाहर

भानपुरी – एफ़सीसी के तत्वावधान में हो रहे स्वर्गीय तानसेन कश्यप स्मृति अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आंठवे दिन दो मुकाबले खेले गए । पहला मैच कोंडागांव व दोरनापाल के मध्य हुआ जिसमें कोंडागांव ने टॉस जीतकर पहले बलेबाजी करे हुए निर्धारित 18 ओवरों में 91 रनों का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए दोरनापाल ने यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त करते हुए जीत दर्ज किया।
दिन का दूसरा मैच मोंगरापाल व उसरिबेडा में बीच खेला गया मोंगरापाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में 135 रनों का लक्ष्य दिया उसरिबेडा की टीम पूरे विकेट खोकर धराशायी हो गई मोंगरापाल ने जीत दर्ज की मैच के निर्णायक एम्पायर नरेंद्र देवांगन,चमन ठाकुर रहे ।
उक्त जानकारी एफ़सीसी के कमलेश दीवान ने दी।

शुक्रवार का मैच – सुकमा व दोरनापाल
दूसरा – काँटाबाजी उड़ीसा व एफ़सीसी

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button