छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा में बौखलाहट, राजनीतिक जमीन खिसकने लगी तो बौखलाहट में बयान देने लगे मोदी-राजेंद्र साहू

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताजा टिप्पणी को भाजपा की बौखलाहट करार दिया है। राजेंद्र ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश को एकता और सद्भावना के सूत्र में पिरोने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। यात्रा से हर दिन जुडऩे वाले जनसैलाब को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेता बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। पीएम के बयान से स्पष्ट हो गया है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफलता के शिखर पर है और लोगों को जाति.धर्म के नाम पर बांटकर राजनीति करने वाली भाजपा का ग्राफ नीचे गिरने लगा है।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच बुनियादी फर्क को समझना जरूरी है। कांग्रेस की सरकारें किसानों का कर्ज माफ करती हैए जबकि भाजपा की सरकार उद्योगपतियों का हजारों करोड़का कर्ज माफ कर देती है। खाद्य तेलए पेट्रोलए डीजलए रसोई गैसए रासायनिक खाद की कीमत बढ़ाने से आम जनता की जेब खाली हो रही है जबकि औद्योगिक घराने मालामाल हो रहे हैं।
कांग्रेस ने त्याग और तपस्या भरी राजनीति की है। राजेंद्र ने कहा कि 2004 और 2009 में सोनिया गांधी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते थेए लेकिन उन्होंने पद का त्याग करते हुए मनमोहन सिंह को पीएम बनाया। जबकिए भाजपा ने शुरू से देश में फूट डालकर राज करने की नीति अपनाई है। कांग्रेस ने एससी.एसटीए ओबीसी वर्ग सहित गरीबों और किसानों के लिए योजनाएं बनाई हैए लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार केवल उद्योगपतियों और राजघरानों के फायदे के लिए योजनाएं बना रही है।

राजेंद्र ने सवाल किया कि बीते 8 साल के कार्यकाल में ऐसी कौन सी योजना बनाई गई है जिससे गरीबोंए किसानोंए एससी.एसटीए ओबीसी वर्ग का कल्याण हुआ हो। कांग्रेस ने हमेशा दूरस्थ अंचल में विकास की किरणें पहुंचाने की सोच के साथ काम किया लेकिन भाजपा ने केवल औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने की नीयत से काम किया। प्रधानमंत्री अगर विकास की बातें कर रहे हैं तो उन्हें देश को बताना चाहिए कि वे सरकारी संस्थानों को बेचकर देश का कैसा विकास कर रहे हैं। आबादी लगातार ब?ने के कारण रेल सुविधाओं का विस्तार होना चाहिए लेकिन ट्रेनों की संख्या घटाई जा रही है। टैक्स वृद्धि कर आवश्यक साधन.संसाधनों में लगातार कमी कर देश का कैसा विकास किया जा रहा हैए यह स्पष्ट किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने मिडडे मील योजना के जरिये स्कूली बच्चों को भोजन का अधिकार दिया। आरटीई के माध्यम से शिक्षा का अधिकार दिया। आरटीआई के जरिये सूचना का अधिकार दिया।

राजेंद्र ने कहा कि मोदी सरकार को बताना चाहिए कि आम जनता समेत गांवोंए गरीबोंए किसानोंए जरूरतमंदों के लिए मोदी सरकार ने कौन सा अधिकार सुनिश्चित किया। सच ये है कि केंद्र सरकार कोई अधिकार देने की बजाय अधिकार घटा रही है। जीएसटीए नोटबंदी के फैसलों से बेरोजगारी बड़ी है।

सरकारी संस्थानों के निजीकरण से रोजगार के अवसर खत्म हो रहे हैं। मोदी राज में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। हालत ये है कि संविधान में छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। राजेंद्र ने कहा कि राजघरानों और औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने वाले पीएम समेत भाजपा नेताओं को भारत जो?ो यात्रा से जुडऩे वाले जनसैलाब को देखकर अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। पीएम का ताजा बयान इसी घबराहट का नतीजा है।

Related Articles

Back to top button