खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

असामाजिक तत्वों ने पुलिस की नाक में दम करते हुए 1 लाख 40 की लुट को दिया अंजाम

दुर्ग – शहर में आज एक एजेंसी का नौकर उठाईगिरी का शिकार हो गया। दरअसल नौकर को उसके मालिक ने बैंक में जमा करने के लिए एक लाख 40 हजार रुपए व एक चेक दिया था । किसी वजह से वह रुपए जमा नहीं कर पाया और बाइक की डिग्गी में रख हर्ष मेडिकल स्टोर्स पहुंचा जहां से अज्ञात बाइक सवारों ने बड़ी ही चालाकी से डिग्गी से रुपए पार कर दिए । घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस एक्टिव हो गई है आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है । पुलिस के मुताबिक ग्रीन चौक स्थित एचडीएफसी बैंक नाना इंटरप्राइजेस का नौकर बैंक में रुपए जमा करने गया था । नौकर रुपए के साथ एक चेक भी लेकर गया । बैंक में भीड़ होने पर इसकी सूचना उसने अपने मालिक को दी । मालिक ने उसे वापस आ जाने कहा । नौकर रुपए जमा न कर चेक को बॉक्स में डाल कर वापस लौटा । रुपए उसने अपनी बाइक की डिग्गी में रखे और दवाई खरीदने हर्ष मेडिकल स्टोर्स के पास रुका । यहां पर उसका पीछा कर रहे बाइक सवार युवकों ने डिग्गी से रुपए पार कर दिए ।

मोहन नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त के अनुसार डिग्गी में 1.40 लाख रुपए थे । उन्होंने बताया कि संभवत: बाइक सवार उठाइगिर पीडि़त का बैंक के पास से ही पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया। फिलहाल शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button