छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कचरा प्रबंधन में दुर्ग निगम को देश में मिला पहला स्थान महापौर बाकलीवाल और आयुक्त चन्द्राकर ने कहा- रंग लाई कर्मचारियों की मेहनत

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग एक बार फिर देश में अपनी उपलब्धि को लेकर के चर्चा में है दुर्ग नगर निगम को कचरा प्रबंधन में एक बार फिर कामयाबी मिली है इस बार सीआईआई थ्रीआर अवार्ड 2022 से दुर्ग नगर निगम को नवाजा गया है. 30 नवबंर को सीआईआई 3 आर अवार्ड लेने जायेगे दिल्ली। बता दें कि मेयर धीरज बाकलीवाल एवं निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकार ने कचरा प्रबंधन को लेकर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए कई टिप्स दिए थे जिनकी बदौलत आज दुर्ग निगम को एक बार फिर पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा है कि आने वाले सालों में नगर निगम एक बार फिर बेहतर मेहनत करते हुए रैंकिंग में प्रथम स्थान पर होगा।

 

मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग कचरा प्रबंधन में हर बार की तरह एक बार फिर कामयाबी के शिखर पर पहुंचा है। जिसके परिणाम स्वरूप कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए दुर्ग निगम को सी.आई.आई. 3 आर अवार्ड 2022 से नवाजा गया है और पूरे देश में दुर्ग नगर निगम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह अवार्ड दुर्ग नगर पालिक निगम को दिया गया।
किस क्षेत्र में मिला- दुर्ग निगम को यह पुरस्कार शहर में उत्पादित कचरें के बेहतर प्रबंधन, पुनर्चक्रण व निष्पादन के क्षेत्र में मिला।

क्या है सीआईआई- सीआईआई यानी कॉन्फेडरेशन ऑॅफ इण्डियन इंडस्ट्रीज (भारतीय उद्योग परिसंघ) की स्थापना 1895 में हुई यह भारत की एक गैर सरकारी, गैर लाभ, उद्योग नेतृत्व प्रबंधित संघटन है, यह भारत की औद्योगिक विकास प्रक्रिया में एक सक्रिय भूमिका निभा रहा है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि आम जनता की सहयोग के बदौलत दुर्ग निगम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में प्रथम स्थान अवार्ड प्राप्त करने में सफल हुआ है। निगम कर्मियों व अन्य लोगों की भी इसमें बढ़ी भागीदारी रही है।

Related Articles

Back to top button