छत्तीसगढ़

श्रमिक सम्मेलन का आयोजन 16 नवम्बर को

*श्रमिक सम्मेलन का आयोजन 16 नवम्बर को*

भूपेंद्र साहू
ब्यूरो चीफ बिलासपुर,
जिले के श्रमिकों के लिए श्रम विभाग द्वारा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन श्रमिक प्रतिक्षालय, बृहस्पति बाजार, बिलासपुर में 16 नवम्बर को सवेरे 11 बजे किया गया है।
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल (केबीनेट मंत्री दर्जा) मुख्य अतिथि होंगे। सम्मेलन में जिले के लगभग 2 हजार श्रमिक शामिल होंगे। अध्यक्ष श्री अग्रवाल द्वारा श्रम विभाग के मोबाईल ऐप ‘‘श्रमेव जयते के माध्यम से जिले में श्रमिक पंजीयन हेतु शिविरों का लोकार्पण किया जाएगा एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को डेमो चेक वितरित किया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button