महापौर कोसरे से मिले मदरसा बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य तौहिद खान

भिलाईतीन। कांग्रेस नेता तौहिद खान को छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। अपनी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही उन्होंने महापौर निर्मल कोसरे से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री खान को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
एकता नगर भिलाई-3 निवासी तौहिद खान ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में दो दशक पहले अपनी राजनीतिक सफर का आगाज किया था। वर्तमान में वे ब्लाक कांग्रेस कमेटी भिलाई चरोदा के उपाध्यक्ष पद पर काबिज हैं। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड में सदस्य बनाए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व महापौर निर्मल कोसरे का आभार व्यक्त किया है।
उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय मुस्लिम समाज में हर्ष का माहौल बन पड़ा है। महापौर निर्मल कोसरे ने अपने निवास पर पहुंचे तौहिद खान को बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी के रीति-नीति के अनुसार बेहतर तरीके से नई जिम्मेदारी का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी।