छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालाय में भर्ती हेतु चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी

उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालाय में भर्ती हेतु चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी
नारायणपुर 24 दिसम्बर 2020 -जिले में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समिति नारायणपुर द्वारा सहायक शिक्षक अंग्रेजी के संविदा पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार उपरांत चयनित अभ्यर्थी द्वारा उक्त पद पर निर्धारित तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं किये जाने और जिले के एक भी अभ्यर्थी सहायक शिक्षक अंग्रेजी पद पर नहीं मिलने के कारण पुनः 22 दिसम्बर 2020 को अन्य जिले/राज्य के पात्र अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार उपरान्त पात्र अभ्यार्थियों की चयनित एवं प्रतिक्षा सूची जारी की गई है। अभ्यर्थी उक्त सूची का अवलोकन कार्यालय कलेक्टोरेट, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नारायणपुर के सूचना पटल सहित जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटनारायणपुरडॉटजीओव्हीडाटइन और राज्य की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटसीजीस्टेटडॉटजीओव्हीडॉटइन पर देखी जा सकती है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button