छत्तीसगढ़

समाजसेवी सोनी ने की नेत्रदान की घोषणा

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ करगी रोड कोटा- त्रदान के लिए जागरूक करने वाली कदम संस्था बिलासपुर के द्वारा शासकीय निरंजन केशरवानी काॅलेज कोटा में नेत्रदान जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।जिसमे नगर के समाजसेवी मनोज सोनी ने नेत्रदान करने की घोषणा की व संस्था के सदस्यों को अपना घोषणा पत्र सौंपा। सोनी का कहना है कि नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। मृत्यु के बाद भी यदि हमारा शरीर किसी के काम आ सके, यह संतोष की बात है। सभी लोगों को आगे आकर नेत्रदान अवश्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम मे भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गायत्री साहू ने भी नेत्रदान की घोषणा की। इस मौके पर कदम संस्था के सदस्य सुनील आडवाणी, डॉ. श्वेता चेतानी, ट्विंकल आडवाणी, विश्वनाथ गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9993199117/9425569117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button