छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार गुप्ता का स्काउट-गाइड प्रशिक्षक मंडल ने माला, पुष्प-वर्षा व बुके भेंटकर किया स्वागत

*कबीरधाम जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार गुप्ता का स्काउट-गाइड प्रशिक्षक मंडल ने माला, पुष्प-वर्षा व बुके भेंटकर किया स्वागत*

कबीरधाम जिले के नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र कुमार गुप्ता जो कि स्काउट गाइड जिला कबीरधाम के पदेन जिला कमिश्नर हैं। उनके पदभार ग्रहण करने पर जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अजय चंद्रवंशी,जिला प्रशिक्षण आयुक्त सुजीत कुमार गुप्ता,जिला प्रशिक्षक टीम हेमधर साहू, ईशाक खान, प्रवीण ताम्रकार रोवर लीडर विजय कुमार साहू ने पुष्प वर्षा कर,माला पहना कर तथा बुके भेंट कर हर्षोल्लास से स्वागत किया गया। ज्ञातव्य हो कि राज्य पुरुस्कार पूर्वाभ्यास शिविर स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी माध्यम आदर्श कन्या विद्यालय कवर्धा में, प्रियप्रकाश साहू, नीलम यदु, नारायण धुर्वे, दीप साहू, किरण जंघेल, ममता सोनी, पूर्णिमा श्रीवास्तव, नंदनी ठाकुर , संजू मिश्रा,परमेश्वरी साहू के कुशल प्रशिक्षण एवं नोडल अधिकारी हाफिज कुरैशी तथा जिला सचिव पंकज सिंह ठाकुर निर्देशन में जारी है। उक्त शिविर में रोवर पुष्पराज सिंह ठाकुर, समीर खान,चेतन यादव, लक्ष्मण भट्ट, रेंजर सोनाली चंद्रवंशी, विंध्या ठाकुर, हेमलता जायसवाल, अनुजा यादव, स्वाति तिवारी ने स्काउटिंग सेवा कार्य मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button