दैनिक राशिफल

3 अगस्त क्या कहते है आपके सितारे

मेष राशि आज का राशिफल (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

कुछ दिनों से किसी व्यक्ति के साथ बात चल रही है तो आज उसे कुछ ऐसा कह सकते है जो उसे बुरा लग सकता है। इसलिये बोलते समय अपने शब्दों पर ध्यान दे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

वृषभ राशि आज का राशिफल (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

रिश्ते में खटास उत्पन्न होगी और आप भी किसी बात को लेकर निराश होंगे। ऐसे में खुलकर बात करेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 6

मिथुन राशि आज का राशिफल (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

पढ़ाई में रुचि कम रहेगी और बाकि कामो के प्रति भी आलस्य का भाव आएगा। आज का दिन सुस्ती में ज्यादा बीतेगा लेकिन शाम के समय कुछ ऐसा होगा जो आपको रोमांचित कर देगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

कर्क राशि आज का राशिफल (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और उन्हें कुछ अच्छा ऑफर मिल सकता है। किसी के साथ अपने रहस्य साझा करने से बचे।

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 3

सिंह राशि आज का राशिफल (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज आपको अपने पार्टनर पर प्यार तो आएगा लेकिन उसे बताने के अवसर कम मिलेंगे। ऐसे में आप उनके साथ कहीं बाहर जाने का भी प्लान कर सकते है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 4

कन्या राशि आज का राशिफल (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

किसी के साथ लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचे अन्यथा यह आपके लिए ही बुरा होगा। घर में सभी के बीच आपसी प्रेम तो बढ़ेगा लेकिन किसी के साथ आपका मतभेद सामने आएगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

तुला राशि आज का राशिफल (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन घर से बाहर ना निकले या फिर जाना भी पड़े तो सार्वजानिक वाहन से यात्रा ना करे। पूरी सावधानी रखे और किसी अनजान व्यक्ति के संपर्क में ना आए।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि आज का राशिफल (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

यदि किसी से पैसा उधार ले रखा है तो आज उसे लौटा दे या उसके साथ आराम से बात करके मामले को सुलझाये अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 2

धनु राशि आज का राशिफल (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

कुछ दिनों से यदि कोई काम अटका हुआ है या बिज़नेस ठप पड़ा हैं तो लाइफ पहले के जैसे पटरी पर आ सकती है। आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ संकेत लेकर आया है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:

 

मकर राशि आज का राशिफल (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज के दिन आपके ऊपर ग्रह दोष है इसलिये हनुमान मंदिर अवश्य होकर आये अन्यथा घर पर तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करे। संकट टल जायेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

कुंभ राशि आज का राशिफल (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। पैसा कही निवेश करने का सोच रहे है या किसी को कुछ कहना है तो आज के दिन वह कर दे। परिणाम आपके लिए अनुकूल सिद्ध होंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

मीन राशि आज का राशिफल (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

घर में कोई नयी खुशी आएगी जिससे सभी का मन आनंदित रहेगा। मन में कुछ है तो उसे खुलकर कह दे। कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

Related Articles

Back to top button