छत्तीसगढ़

भाजयुमो ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

 

कवर्धा –
भाजयुमो ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विगत दिनों जिला चिकित्सालय कबीरधाम में एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें स्पष्ट रूप से यह देखने को मिल रहे थे कि डॉ प्रभात चन्द्र प्रभाकर सिविल सर्जन एवं
दीपक सिंह ठाकुर सहायक ग्रेड 3 द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को मां बहन की गंदी गंदी गाली दे रहे तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे जो की अशोभनीय है ।
जो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार रखता हो वो मरीजो के साथ भी दुर्व्यवहार करता होगा
भाजयुमो ने अभद्र व्यवहार करने वाले डाक्टर ,कर्मचारी के ऊपर कडी़ कार्यवाही की मांग की
ज्ञापन देने भाजयूमो जिला मंत्री अजय ठाकुर , शहर अध्यक्ष अनिल साहू, मंडल महामंत्री दीपक सिंह, रमाकांत चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष शानू साहू, मुकेश सेन , नीलकमल शांडिल्य, तोप सिंह नेताम कार्यकर्ता उपस्थित थे

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button