छत्तीसगढ़

कमिश्नर डॉ. अलंग 2 जून को रायगढ़ दौरे पर

कमिश्नर डॉ. अलंग 2 जून को रायगढ़ दौरे पर

बिलासपुर 1 जून 2022

कमिश्नर डॉ. संजय अलंग 2 जून को संभाग के रायगढ़ जिले का दौरा करेंगे। डॉ. अलंग इस दौरान जिला स्तरीय विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली प्रमुख योजनाओं का मौके पर क्रियान्वयन भी देंखेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. अलंग सवेरे 7.30 बजे बिलासपुर से रवाना होकर 10 बजे रायगढ़ पहुंचेगे। वे जिला कार्यालय में आदिवासी विकास, शिक्षा,योजना एवं सांख्यिकी, श्रम, कोषालय, परिवहन एवं जिला पंजीयक कार्यालय के काम-काज का निरीक्षण करेंगे। डॉ. अलंग इस क्रम में भेलवाटिकरा गौठान, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सी-मार्ट, मितान योजना एवं सूपा गौठान का मौके पर पहुंचकर अवलोकन एवं हितग्राहियों से मुलाकात करेंगे। उपायुक्त डॉ. अर्चना मिश्रा भी दौरे में साथ रहेंगी।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button