फटफट की आवाज और प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले बाइकवालों पर हुई कार्यवाही

भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग बलराम हिरवानी के मार्ग दर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह के नेतृृत्व में गुरूवार को यातायात पुलिस दुर्ग भिलाई द्वारा दो पहिया वाहन में सैलेंसर मोडीफाई करने वाले बाईकर्स एवं प्रेशर हार्न का प्रयोग करने वालो वाहनो चालको के खिलाफ शहर के प्रमुख 15 स्थानो पर मोर्चा र्पाइंट बनाकर कार्यवाही की गयी।
यातायात भिलाई प्रभारी निरीक्षक श्रीमती श्रुति सिंह द्वारा चन्द्रमौर्या चौक में, यातायात दुर्ग प्रभारी निरीक्षक सुश्री लता चौरे द्वारा दुर्ग थाना के सामने, यातायात भिलाई 03 प्रभारी निरीक्षक बसंत खलखो के द्वारा कुम्हारी थाना के सामने, सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह के थाना मोहन नगर थाना के सामने, उप निरीक्षक अशोक द्विवेदी के द्वारा पुरानी भिलाई थाना के सामने में, सहायक उप निरीक्षक बोधन लाल साहू के द्वारा पुलगांव चौक में, सहायक उप निरीक्षक रोहित मालेकर के द्वारा जेल तिराहा, सहायक उप निरीक्षक हुकूम सिंह के द्वारा आजाद चौक, सहायक उप निरीक्षक महेश मिश्रा के द्वारा भिलाई नगर थाना के सामने, सहायक उप निरीक्षक जोहन लाल पन्ना के द्वारा कोसानाला के पास, सहायक उप निरीक्षक दयालू राम के द्वारा गुरूद्वारा तिराहे, सहायक उप निरीक्षक निर्दोष एक्का के द्वारा जुनवानी चौक में, सहायक उप निरीक्षक पहलवान सिंह के द्वारा पावर हाउस चौक में, सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह के द्वारा छावनी चौक, सहायक उप निरीक्षक सेवाराम कलामें के द्वारा डबरापारा तिराहा में कार्यवाही किया गया। इस प्रकार सैलेंसर मोडीफाई करने वाले बाईकर्स एवं प्रेशर हार्न का उपयोग करने वाले कुल-90 वाहन चालको के विरूद्व कार्यवाही कर सायलेन्सर एवं प्रेशर हार्न जप्त कर चालानी कार्यवाही किया गया।