छत्तीसगढ़

डॉ संजय अलंग की वार्ता का प्रसारण 20 अप्रैल को

*डॉ संजय अलंग की वार्ता का प्रसारण 20 अप्रैल को*

बिलासपुर, 17 अप्रैल 2022

सरगुजा संभाग की 1857 की क्रांति में योगदान विषय पर कमिश्नर बिलासपुर एवं इतिहासकार डॉ संजय अलंग की वार्ता का प्रसारण 20 अप्रैल को रायपुर दूरदर्शन से किया जायेगा। यह वार्ता 20 अप्रैल बुधवार को शाम 6 बजे डीडी फ्री डिश एवं डिश टीवी के चैनल नम्बर 718 पर प्रसारित होगा। प्रसारण के बाद इसे यू ट्यूब पर भी देखा जा सकेगा। रायपुर दूरदर्शन की टीम ने इस संदर्भ में डॉ अलंग से वार्ता की रिकार्डिंग का काम शनिवार को पूर्ण कर लिया है। गौरतलब है कि डॉ अलंग ने छत्तीसगढ़ की इतिहास, संस्कृति और जन-जीवन पर आधारित कई किताबें लिखी हैं। उन्हें उत्कृष्ट एवं शोधपरक लेखन कार्य के लिए अनेक पुरस्कारों से नवाज़ा भी गया है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button