Uncategorized

*रामजन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया*

बेमेतरा:- शहर में रामजन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के सिग्नल चौक पहुचने पर किसान नेता योगेश तिवारी ने शोभायात्रा का आतिशबाजी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। किसान नेता ने रथ में विराजमान राम दरबार की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों को शीतल पेय का वितरण किया गया। किसान नेता ने कहा कि प्रभु श्री राम को भगवान बिष्णु का सातवां अवतार माना जाता है । भगवान शिव अनादि काल से जिस नाम का स्मरण करते है और जिस नाम की महिमा का बखान भगवती पार्वती से किया हैं, जिनके सेवार्थ उन्होंने श्री हनुमत रूप में अवतार लिया। ऐसे प्रभु श्री राम का नाम बोलना भवसागर से पार तो लगाता है ही साथ ही मनुष्य को समस्त प्रकार के दैहिक, दैविक एवं भौतिक तापों से मुक्ति प्रदान करता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार राम का नाम अमोघ है। इसमें ऐसी शक्ति है जो इस संसार के तो क्या, परलोकों के संकट काटने में भी सक्षम है। भगवान श्री रामचंद्र जी का नाम इस कलयुग में कल्पवृक्ष अर्थात मनचाहा फल प्रदान करने एवं कल्याण करने वाला है।

Related Articles

Back to top button