छत्तीसगढ़

भाजयुमो ने सीएम का पुतला फूंका भाज्युमो ने की पूतला फुंका

 

कवर्धा- भाजयुमो ने सीएम का पुतला फूंका

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया
भाजयुमो जिला अध्यक्ष पीयूष सिंह ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हिंदुत्व विरोधी गतिविधियों में लगतार संलिप्त है , पहले कवर्धा में भगवा ध्वज के अपमान करने वालो का संरक्षण किया अब प्रदेश सरकार स्वयं ही भगवा ध्वज का अपमान करने को उतारू है, राजनांदगांव जिले के छुई खदान व गंडई में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में लगे भगवा ध्वजों को प्रशासन द्वारा निकलवाकर फेंकवा दिया गया , यह हिन्दू धर्म का अपमान है जिसके विरोध में भाजयुमो कबीरधाम ने पुतला दहन किया है
अगर सरकार लगतार हिंदुत्व के विरोध में इस तरह के कार्य करेगी तो पूरे प्रदेश में विरोध का सामना करना पड़ेगा
पुतला दहन में भाजयुमो जिला मंत्री सौरभ सिंह , मंडल अध्यक्ष अनिल साहू , योगेश महाजन , सानू साहू मुकेश सेन, शुभम गुप्ता , सागर साहू , तुषार साहू , अमर लहरें , तोपसिंग, नीलकमल , राजा पाली तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button