Uncategorized

ट्रक चालक ने हाईवे पर लगाई ब्रेक, पीछे से ट्रेलर टकराया, 2 घंटे लगा जाम

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- ये तस्वीर रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे- 30 की है, जहां ग्राम सिंघनपुरी के पास शुक्रवार को एक ट्रक को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ठोकर मार दी। इससे हाइवे पर करीब 2 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। चालक ने ट्रक को रोड किनारे करने के लिए अचानक ब्रेक लगाई, जिससे पीछे से आ रहा ट्रेलर टकरा गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोंट नहीं आई। लेकिन इससे यातायात प्रभावित हुआ।

क्रेन की मदद से ट्रेलर को सड़क से हटाया: दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर के कारण हाइवे पर यातायात प्रभावित हो गई। दूसरे भारी वाहनों को गुजरने में दिक्कत हो रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया फिर जाम खुला।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button