Uncategorized

योगी की यूपी जीत पर रतनपुर में हुई आतिशबाजी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

रतनपुर -भारतीय जनता पार्टी के चार राज्यों में ऐतिहासिक जीत पर रतनपुर के भीम चौक से भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाम को डीजे के धुन पर भव्य जुलूस निकाला गया , इस जुलूस में भाजपा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ! कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया

भाजपा के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। इस दिन आए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में पार्टी ने चार राज्यों की सत्ता पर कब्जा किया। भाजपा कार्यकर्ता ने भीमचौक पर जमा हुए। यहां उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और डीजे की धुन पर नाच-गाकर अपनी खुशी प्रकट की। कार्यकर्ताओं ने भीम चौक से विजय जुलूस भी निकाला, जो महामाया चौक , हाई स्कूल चौक , लालखम्बा चौक से बड़ी बाजार को गुमते हुए पुनः भीमचौक पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता शामिल रहे। वही सीताराम होटल के संचालक संजय चंदेल के द्वारा कार्यकर्ताओं को लड्डू बटवाया गया

“भाजपा” के युवा मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कश्यप ने इस जीत को योगी सरकार के सुशासन और नरेन्द्र मोदी के प्रति लोगों के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा ’ का अगला लक्ष्य 2023 में हाेने वाले छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव हैं। 

इस में मुख्य रूप से नगरपालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, मंडल अध्यक्ष तिरिथ यादव , संतोष तिवारी, रविन्द्र दुबे, सुधाकर तम्बोली, द्वारिका मंडलोई ,अजय महावर, मो. हाकिम , ज्वाला कौशिक, श्रीमति राजकुमारी बिसेन, सविता धीवर , ज्ञानेंद्र कश्यप , पवन पाठक, राजू मानिकपुरी, हर्ष पटेल, दीपेश जलकारे , कुनाल सारथी,द्वारिका पटेल,रामा जैसवाल, शंकर राव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शमिल थे

Related Articles

Back to top button