छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कांग्रेस ने किया महिलाओं का सम्मान

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज महिला दिवस पर पार्षद नजहत द्वारा वार्ड के महिला सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 40 सुराना कॉलेज वार्ड की पार्षद  नजहत परवीन के द्वारा मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद एवं पिंटू यादव,हलीमा बेगम,रफीक खान  किरण राठी,नवाब एजाज चौहान की उपस्थिति में वार्ड की महिला सफाई कर्मियों का पुष्प श्रीफल प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम में प्यारेलाल बड़ेल राजकुमार कुणाल विजय ढीमर गणपत चेन्नई,हरसू उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button