नवीन की हत्या से शिक्षक समुदाय में आक्रोश* *कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजली

तखतपुर टेकचंद कारड़ा
*नवीन की हत्या से शिक्षक समुदाय में आक्रोश*
*कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजली*
संकुल लाखासर विकासखंड तखतपुर अंतर्गत पदस्थ शिक्षिका श्रीमती उषा महादेवा के होनहार सुपुत्र ,नवीन महादेवा( 17 वर्ष),का कुछ दिन पूर्व दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी ,जिससे पूरा शिक्षक समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। जिले के शिक्षक समुदाय द्वारा रिवर व्यू रोड बिलासपुर में कैंडल जलाकर नवीन को श्रद्धांजली दी गई। शिक्षक समुदाय ने नवीन के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सज़ा की मांग की । शिक्षक समुदाय इस विषम परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उक्त जानकारी , राजेश मिश्रा

द्वारा दी गई। इस अवसर पर गौरीशंकर कौशिक, दिनेश यादव, नंद राम खांडे, संतोष कुर्रे, आलोक श्रीवास, श्रवण गंधर्व, रवि खांडेकर, ए पी एस पवार ,श्रीमती ज्योति कौशिक, तोषिल यादव, ममता यादव, पूर्णिमा तिवारी ,केरबियानी तिर्की आदी बड़ी संख्या में जिले के शिक्षक उपस्थित थे।



