Uncategorized

Bijapur Naxal News: बीच बाजार से युवक को उठा ले गए नक्सली! चाकू के नोंक पर किया अपहरण, इधर स्पाइक होल की चपेट में आया जवान

Bijapur Naxal News | Photo Source: File Photo

बीजापुर: Bijapur Naxal News छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के साप्ताहिक बाजार से एक ग्रामीण का अपहरण किया गया। बताया जा रहा है कि पिस्टल और चाकू के नोंक पर युवक का अपहरण नक्सलियों ने किया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि युवक का अपहरण नक्सलियों ने किया है या फिर किसी और ने।

Read More : MP Weather Latest Update : प्रदेश में फिर सताएगा मौसम… सीजन का पहला मावठा गिरने का अनुमान, कड़ाके की ठंड झेलने के लिए हो जाए तैयार 

Bijapur Naxal News मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। रविवार को रेड्डी गांव में सप्ताहिक बाजार लगा था। इसी दौरान 4-5 अज्ञात लोग पहुंचे थे. उन सभी लोगों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर युवक का अपहरण कर लिया और उसे जंगल की ओर ले गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोग नक्सलियों के स्मॉल एक्शन टीम के सदस्य हैं। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस युवक की पतासाजी में जुट गई है।

Read More : Pushpa 2 breaks Baahubali 2 Record: ‘पुष्पा 2’ ने तोड़ दिया ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, फिल्म ने छापे इतने करोड़ रुपए, सबसे ज्यादा हिन्दी भाषा में की कमाई 

स्पाइक होल के चपेट में आया जवान

इधर, बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पुन्नूर में नक्सलियों के लगाए स्पाइक होल की चपेट में आने से जवान जख्मी हो गया। घायल जवान आशीष नाग दंतेवाड़ा जिले में DRG में पदस्थ हैं। दंतेवाड़ा और बीजापुर के जवान जिले के जवान संयुक्त रूप से एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान यह घटना हो गई। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हिन्दू धर्मस्थल होने के दावों की आलोचना करते हुए इसे कुछ लोगों द्वारा खुद को हिंदूवादी नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करार दिया है | इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है –
क्या विवादित मुस्लिम धर्म स्थलों का सर्वे होना चाहिए?

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button