छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल जल योजनाओं हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी’Administrative approval issued for retrofitting tap water schemes under Jal Jeevan Mission

जल जीवन मिशन अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल जल योजनाओं हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी’

बिलासपुर 08 फरवरी 2022

जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वच्छता मिशन द्वारा जारी किया गया है।

रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना अंतर्गत विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम ठाकुरदेवा में 76.32 लाख रू, गिधपुरी में 110.70 लाख रू., भठचौंरा में 105.09 लाख रू., खपरी ओ. में 75.92 लाख रू., मानिकचौरी में 89.12 लाख रू., मचहा में 75.90 लाख रू., हरदी में 62.05 लाख रू., गोबरी में 67.73 लाख रू., मनवा में 96.12 लाख रू., सेमराडीह में 53.22 लाख रू., रहटाटोर में 70.70 लाख रू., पचपेड़ी में 106.35 लाख रू., डोमगांव में 49.42 लाख रू., जैतपुरी में 43.52 लाख रू., खपरी (क) में 48.47 लाख रू., रलिया में 44.89 लाख रू., आमाकोनी में 46.81 लाख रू., आमगांव में 72.86 लाख रू. की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

इसी प्रकार विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम मानिकपुर में 106.20 लाख रू., पथरखान में 110.16 लाख रू., बन्नाकडीह में 121.51 लाख रू., खैरा डी में 159.16 लाख रू., धौंरामुड़ा में 111.69 लाख रू. की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है तथा विकासखण्ड कोटा के मिट्ठुनवागांव में 38.53 लाख रू., मिट्ठुनवागांव (पटेलपारा) में 37.80 लाख रू., मिट्ठुनवागांव (बंधवापारा) में 20.32 लाख रू., मिट्ठुनवागांव (छिपापारा) में 16.90 लाख रू., मिट्ठुनवागांव (रवनपारा) में 17.90 लाख रू. और
मिट्ठुनवागांव (आवासपारा) में 19.83 लाख रू. की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

 

कलेक्टर द्वारा इन सभी योजनाओं को समय-सीमा में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए है।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

Related Articles

Back to top button