छत्तीसगढ़

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 20 जून कोl

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 20 जून कोl

बिलासपुर, 18 जून 2025/जिला सैनिक कल्याण परिसर, जिला पंचायत के समीप 20 जून को सवेरे 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का आयोजन जुनेजा सुपरस्पेशिलिटी आई हॉस्पिटल के सौजन्य से किया जा रहा है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरिश्चंद्र तिवारी (से.नि.) ने बिलासपुर एवं उसके आस पास निवासरत सभी जनपदों के अधिकाधिक सैनिकों एवं उनके परिवारजनों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सैनिक परिवारों के हितवर्धन एवं समस्याओं के निराकरण के लिए समय-समय पर इस तरह की विभिन्न गतिविधियां एवं निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है जिससे सभी परिवार लाभान्वित होते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button